को-ऑपरेटिव कॉलेज में यूजी और पीजी के विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्नातक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय यूजी कार्यक्रम और सत्र 2026-29 के बीबीए, बीसीए तथा बीएससी आईटी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी 22 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक नामांकन काउंटर पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। वहीं, स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 के एमए, एमएससी और एमकॉम सेमेस्टर-वन के विद्यार्थियों के लिए 23 से 31 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्नातक के विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल से प्राप्त एडमिशन फॉर्म, शुल्क रसीद, 10+2 की मार्कशीट और एडमिट कार्ड, सीएलसी, एबीसी आईडी, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र तथा मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र जमा करना होगा। पीजी के विद्यार्थियों को एडमिशन फॉर्म की फोटोकॉपी, प्रवेश शुल्क रसीद, स्नातक का एडमिट कार्ड और मार्कशीट, सीएलसी, एबीसी आईडी, आधार कार्ड और जाति प्रमाणपत्र देना होगा। अन्य विश्वविद्यालयों के पीजी विद्यार्थियों को मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र, जबकि कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मूल पंजीकरण स्लिप जमा करनी होगी।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करना अनिवार्य है। पुनर्नामांकन वाले विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राचार्य से हस्ताक्षरित ऑनलाइन पंजीकरण स्लिप भी जमा करनी होगी। तय समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

About The Author

You may have missed