BHU में टूटा रिकॉर्ड! जनरल कैटेगरी को 149 नंबर पर भी मिलेगा एडमिशन, कट ऑफ में ऐतिहासिक गिरावट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

वाराणसी – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में इस साल एडमिशन प्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाला रिकॉर्ड टूटा है। बीएचयू के जिस कोर्स में पहले जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स को एडमिशन के लिए 50-60 रैंक के भीतर रहना जरूरी होता था, वहीं इस बार कट ऑफ में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब जनरल कैटेगरी के छात्रों को 149 रैंक तक पर भी एडमिशन मिलने का मौका मिल रहा है। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी कम रैंक पर भी सीट मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कट ऑफ में गिरावट की बड़ी वजह सीटों की संख्या बढ़ना, कई स्टूडेंट्स का अन्य संस्थानों में दाखिला लेना और कुछ का काउंसलिंग में शामिल न होना है। छात्रों और अभिभावकों के बीच इस खबर ने उत्साह का माहौल बना दिया है, क्योंकि इससे कई ऐसे अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जो अब तक इस प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा बनने का सपना पूरा नहीं कर पाए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed