रवि दुबे और सरगुन मेहता का गाना ‘वे हानियाँ’ (Ve Haaniyan) दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड के लिए चुना गया है

0
Advertisements

मुंबई:टेलीविजन के लोकप्रिय जोड़े रवि दुबे और सरगुन मेहता का गाना ‘वे हानियाँ’ दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।यह खबर खुद रवि और सरगुन के प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीमियाता म्यूजिक’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी, जिसमें उन्होंने सभी शुभचिंतकों और गाने की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।यह उनके म्यूज़िक लेबल ड्रीमियाता म्यूजिक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।यह गाना पहले भी खूब वायरल हो चुका है, खासकर इंस्टाग्राम पर इसने धूम मचाई थी। इसका फीमेल वर्जन भी नेहा कक्कड़ की आवाज में काफी पसंद किया गया है।गायक डैनी, अव्वी सरा और सागर द्वारा गाया गया पंजाबी गाना “वे हानियान” (Ve Haaniyaan) 19 जनवरी 2024 को रिलीज़ हुआ था।इस गाने के संगीत वीडियो में रवि दुबे और सरगुन मेहता की भावपूर्ण केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जो इसे और भी खास बनाती है।यह गाना प्रेम के सार को खूबसूरती से दिखाता है और संगीत प्रेमियों के लिए एक सुखद अनुभव है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दिशा सालियान मामले में नितेश राणे का दावा, विदेश जाने की तैयारी कर रहे आदित्य ठाकरे

Thanks for your Feedback!

You may have missed