प्रेमी के चक्कर में घर से निकली युवती से दुष्कर्म,पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा की है घटना, एक सप्ताह तक आरोपी ने जबरन अपने घर में रखा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती अपने घर से अपने प्रेमी के चक्कर में भागी थी, लेकिन किसी और ने उसकी आबरू लूट ली. किसी तरह से युवती जब अपने घर पर पहुंची तब मामला सामने आया. इसके बाद परिवार के लोग मामले को लेकर थाने पर पहुंचे. सूचना के बाद ही जादूगोड़ा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दिगारसाई का रहनेवाला है आरोपी अभय सिंह

पुलिस का कहना है कि युवती अपने घर से 27 मार्च को प्रेम संबंध के कारण भाग गयी थी. जब वह अपने प्रेमी से मिली तब दोनों ने तय किया कि अभी वे घर से नहीं भागेंगे. इसके बाद युवती अपने घर की तरफ आ रही थी. रास्ते में थकावट के कारण युवती रास्ते में ही पेड़ की छांव में सो गयी थी. इस बीच अभय सिंह उसे मिला और कहा कि वह उसके घर पर पहुंचा देगा.

अपने घर लेकर चला गया आरोपी

आरोपी अभय सिंह घर पर पहुंचाने का झांसा देकर युवती को अपने घर पर लेकर चला गया. इसके बाद उसके साथ 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक जबरन दुष्कर्म किया. युवती को वह डरा-धमकाकर घर पर रखे हुये था और जाने नहीं दे रहा था. किसी तरह से युवती उसके घर से भागकर अपने घर पर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी.

युवती का कराया गया मेडिकल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी अभय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पुलिस ने युवती का मेडिकल भी कराया है और कोर्ट में 164 का बयान भी कराया. बयान में युवती ने घटनाक्रम को बताया.

About The Author

Thanks for your Feedback!