रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 14-15 अक्तूबर को रद्द, कई ट्रेनों पर असर
Advertisements

जमशेदपुर : रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 14 अक्तूबर और संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को रद्द रहेगी। मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर लाइन मरम्मत और विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने यह आदेश जारी किया है। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे ने शालीमार-भुज एक्सप्रेस को अप-डाउन में 10 व 13 अक्तूबर को बदले मार्ग से चलाने का आदेश दिया है।
Advertisements

Advertisements

इससे पहले संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन को 14 सितंबर से 1 अक्तूबर तक अप-डाउन में रद्द करने की तैयारी है। खड़गपुर मंडल के बालीचक में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से अप-डाउन करने वाली हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस और हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस 19 सितंबर को रद्द रहेगी।


