रांची पुलिस का बड़ा छापा: एक ही रात में 183 लोग गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

रांची: राजधानी में पुलिस ने बुधवार देर रात अपराध पर नियंत्रण और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में विभिन्न इलाकों से कुल 183 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह कार्रवाई सीनियर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर की गई थी। अभियान का मुख्य फोकस सड़क पर शराब पीने, अड्डेबाजी करने और भीड़ इकट्ठा करने वालों पर था।

पुलिस टीमों ने शहर के 70 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जिन इलाकों में रेड की गई उनमें अरगोड़ा, बरियातू, नामकुम, कांके, लालपुर, हरमू, बिरला मैदान और कई अन्य क्षेत्र शामिल थे।

गिरफ्तार व्यक्तियों में अधिकांश वे थे जो सार्वजनिक स्थानों पर नशे में थे, अनधिकृत रूप से समूह बनाकर बैठे थे या माहौल बिगाड़ने की स्थिति में दिखे।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की। जिन लोगों का नशे का स्तर अधिक था, उनकी मेडिकल जांच करवाई गई और उनसे बॉन्ड भरवाया गया। बाकी लोगों को चेतावनी देकर रिहा किया गया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगली बार यदि कोई व्यक्ति सड़क पर शराब पीता या बिना कारण जमावड़ा बनाता पाया गया, तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या अड्डेबाजी दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि अपराध को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।

Thanks for your Feedback!

You may have missed