रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

0
Advertisements
Advertisements

रांची: रांची सिविल कोर्ट को शुक्रवार को बम विस्फोट की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिससे कोर्ट परिसर और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। यह धमकी रांची सिविल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता ने कोर्ट परिसर के एक-एक कोने को खंगाला। अभियान के तहत हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की गई। हालांकि बम की खबर अभी तक अफवाह ही निकली है।रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि धमकी भरा ईमेल कोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुआ था। ईमेल की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। एहतियातन बम निरोधक दस्ते की ओर से पूरे कोर्ट परिसर के साथ-साथ पूरी बिल्डिंग की जांच कराई गई है। रांची एसएसपी ने बताया कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा की व्यवस्था पहले से ही बेहतर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  तूफानी हवा और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश को लेकर बढ़ी टेंशन

Thanks for your Feedback!