अमृत भारत योजना से बदली रेलवे स्टेशन की तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोहरदगा : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। स्टेशन की सूरत बदलने के लिए बड़े स्तर पर निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से स्टेशन में आधुनिक ढांचा तैयार किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

योजना के तहत स्टेशन पर नया भवन, हाई लेवल प्लेटफॉर्म, आधुनिक प्रतीक्षालय, कंप्यूटरीकृत टिकट काउंटर, फुटओवर ब्रिज, रैंप और लिफ्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा एलईडी लाइट, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पार्किंग और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था भी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे का कहना है कि स्टेशन के आधुनिक बनने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा। अमृत भारत योजना के तहत झारखंड के कई रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसमें लोहरदगा स्टेशन को महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल किया गया है।

See also  महुआडांड़ डाक बंगला में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर बीएलओ-2 कार्यशाला संपन्न, बूथ मजबूती पर दिया गया जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed