कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में तीन ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज और कंप्यूटर की जांच
Oplus_16908288



जमशेदपुर : युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर, दफ्तर समेत तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस टीम में बिष्टुपुर, साकची, सीतारामडेरा समेत कई थानों के पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने पहले राघव के कार्यालय में छापेमारी की, इसके बाद सुंदरनगर स्थित उसके आवास पर भी जांच की गई।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए। वहां मौजूद कंप्यूटर की भी जांच की गई। इस दौरान घरवाले और उनके साथ के लोग भी मौजूद थे। पुलिस टीम ने फिलहाल छापेमारी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार किया है।
24 अगस्त को निखार सबलोक की सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में टेंथ माइल स्टोन होटल से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस कांड में मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों शूटर भी पकड़े जा चुके हैं। मामले में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए आगे भी छापेमारी कर रही है।


