गांजा बिक्री के लिए घर में लगा रखे थे QR कोड, महिला समेत दो गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र की वारिश कॉलोनी में पुलिस ने गांजा बिक्री के कथित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रोड नंबर-04, बेहरा बगान स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान 3.680 किलोग्राम गांजा, 1299 तैयार पुड़िया, 6,590 रुपये नकद, दो QR कोड स्कैनर, गांजा पैक करने का प्लास्टिक रैपर और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिनीता तिर्की और अब्दुल शकील के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सिटी एसपी ललित मीना ने बताया कि दोनों घर से ही गांजे की पैकिंग कर शहर के अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कैश के साथ डिजिटल पेमेंट भी लेते थे और इसके लिए घर में दो QR कोड लगा रखे थे। आरोपियों ने बताया कि गांजा रांची जिले के बुंडू निवासी धोनी नामक व्यक्ति से मंगवाया जाता था और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आजादनगर, कपाली, मानगो और आसपास के इलाकों में ऊंचे दाम पर बेचा जाता था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुख्य सप्लायर बताए जा रहे बुंडू निवासी धोनी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की थी।

About The Author

You may have missed