आज से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 61 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी जिंदगी की दो बूंद

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में आज से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। अभियान के तहत राज्यभर में पांच वर्ष तक की आयु के करीब 61.26 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी। पहले दिन निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जबकि अगले दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो बूथ तक नहीं पहुंच सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वय पर जोर दिया है। आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह और अन्य कर्मियों को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं, ताकि राज्य में पोलियो मुक्त स्थिति बरकरार रह सके।

About The Author

See also  बोकारो में होमगार्ड-चौकीदार भर्ती की मांग तेज, युवाओं के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक जयराम महतो

You may have missed