छठ महापर्व से पहले बढ़ा जनाक्रोश: खरकाई नदी किनारे डंपिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, निगम की गाड़ियाँ बिना कचरा गिराए लौटीं

Advertisements

आदित्यपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ से ठीक पहले आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी असंतोष व्यापत हो गया है। वार्ड संख्या 28 स्थित खरकाई नदी तट पर कचरा गिराने पहुंची नगर निगम की गाड़ियों को स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद गाड़ियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि महापर्व छठ के दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान और भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए इसी खरकाई नदी तट पर एकत्र होते हैं। ऐसे में नदी किनारे कचरे का अंबार लगाना न केवल जल और पर्यावरण को दूषित कर रहा है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ है। लोगों ने निगम पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ स्वच्छता अभियान और घाटों की सफाई का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जीवनदायिनी नदी के किनारे ही कचरा फेंका जा रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल ने स्पष्ट किया कि खरकाई नदी क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसे डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर पहले भी नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आगाह किया गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि नदी किनारे डंपिंग तुरंत रोककर जमा कचरा नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed