धनतेरस पर ‘मुकेश ज्वेलर्स’ में उमड़ी खरीदारों की भीड़, सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर हुई बिक्री

आदित्यपुर: धनतेरस के पावन पर्व पर आदित्यपुर स्थित प्रसिद्ध ‘मुकेश ज्वेलर्स’ में ग्राहकों की जबरदस्त चहल-पहल और भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही प्रतिष्ठान में खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर रात तक लगातार जारी रहा। इस शुभ अवसर पर ग्राहकों ने लक्ष्मी-गणेश अंकित चांदी के सिक्कों, पूजा के बर्तनों के साथ-साथ सोने व चांदी के आकर्षक और आधुनिक डिजाइनों वाले आभूषणों की जमकर खरीदारी की। प्रतिष्ठान की ओर से धनतेरस को लेकर आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला और विशेष छूट व आकर्षक ऑफर पेश किए गए थे, जिसे ग्राहकों का शानदार प्रतिसाद मिला। मुकेश ज्वेलर्स के संचालक ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी लोगों ने हम पर अटूट विश्वास जताया है, जिससे त्योहार का उत्साह दोगुना हो गया और पूरे दिन शोरूम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।




