झारखंड में फिर लगेगा जन सुनवाई का दरबार, 16 अप्रैल को पुलिस करेगी शिकायतों का समाधान…

0
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/ झारखंड:झारखंड पुलिस एक बार फिर जनता की शिकायतें सुनने और मौके पर ही समाधान करने के लिए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह चौथा चरण 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन उन्हीं स्थानों पर होगा, जहां पूर्व में जन शिकायत समाधान शिविर लगे थे। इससे पहले यह कार्यक्रम 10 सितंबर 2024, 18 दिसंबर 2024 और 22 जनवरी 2025 को आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया था।

इस पहल का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना और लोगों की शिकायतों का त्वरित निवारण करना है।

About The Author

See also  JTET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 30 केंद्रों पर 17,533 अभ्यर्थी हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed