भक्ति के रंग में रंगे झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, शामिल हुए रामनवमी विसर्जन जुलूस में…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में निकले विसर्जन जुलूस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने शहर की विभिन्न अखाड़ा समितियों का दौरा किया और श्रद्धालुओं के साथ पर्व की खुशियाँ साझा कीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मानगो चौक से लेकर कदमा तक के क्षेत्रों में आयोजित भव्य जुलूस और अखाड़ों में बन्ना गुप्ता का उत्साह से स्वागत हुआ। उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई, तलवार और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। अखाड़ों की लाठी-डंडे की परंपरा को देखते हुए बन्ना गुप्ता भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने लाठी भांजते हुए अखाड़े का आनंद उठाया।

उन्होंने कहा, “प्रभु श्रीराम का जीवन सिर्फ एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों से हमें समाज में समरसता, न्याय और कर्तव्य की भावना सीखने को मिलती है।”

इस विशेष दिन पर मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, जमशेदपुर टेलर्स ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, कुशवाहा संघ मानगो, राष्ट्रीय एकता मंच, विश्वकर्मा कल्याण समिति, रौनियार वैश्य कल्याण समिति, तैलिक एकता मंच, जय महाकाल सेवा संघ और बन्ना गुप्ता फैंस क्लब की ओर से विभिन्न स्थलों पर सहायता शिविरों का आयोजन भी किया गया।

कदमा स्थित रंकणी मंदिर के सामने भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed