प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर पथराव के बाद पार्क स्ट्रीट में तनाव

0
Advertisements

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में रविवार को प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई। हाल में चलाए गए बुलडोजर अभियान और सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाने की कोशिश की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के मुताबिक, पार्क स्ट्रीट इलाके में करीब 200 से 250 प्रदर्शनकारी जुटे थे। पुलिस का कहना है कि यह अवैध जमावड़ा था और जब भीड़ को हटाने की कोशिश की गई तो पथराव शुरू हो गया। इस हिंसा में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई तथा फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त अशेष विश्वास ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उपद्रव में केवल स्थानीय लोग शामिल थे या बाहरी लोग भी सक्रिय थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed