सैकड़ों करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर ED की कार्रवाई, झारखंड-बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी

Advertisements

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सैकड़ों करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट की जांच के तहत बुधवार सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल के चार संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, झारखंड के बोकारो में भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। यहां फर्जी कंपनियों और बोगस बिलिंग से जुड़े कारोबारी जांच के दायरे में हैं। CRPF की सुरक्षा में चल रही तलाशी के दौरान अधिकारियों ने डिजिटल डिवाइस, हार्ड डिस्क, बोगस बिल बुक और बैंक लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में यह बात सामने आने का दावा किया गया है कि बिना माल की वास्तविक सप्लाई किए सिर्फ कागजों पर कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा था। फर्जी इनवॉइस के आधार पर अवैध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम करने के मामले की जांच की जा रही है। एजेंसी जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए कथित लेन-देन, फर्जी कंपनियों और बोगस बिलिंग नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

ईडी की कार्रवाई झारखंड और पश्चिम बंगाल के चार संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ जारी है। पूर्व की जांच में इसी नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड शिव कुमार देवड़ा की गिरफ्तारी के बाद 700 करोड़ रुपये से अधिक के कथित फर्जी बिलिंग नेटवर्क का खुलासा होने की बात सामने आई थी। ताजा कार्रवाई को इसी मामले से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की आगे की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

About The Author

You may have missed