महिलाओं को 3000 रुपये, 6 महीने में UCC लागू करने का वादा, घोषणापत्र से सियासी हलचल तेज

0
Advertisements

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कई बड़े वादे किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते में बढ़ोतरी और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देने की बात भी कही गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घोषणापत्र में यह भी वादा किया गया है कि सरकार बनने के छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। इसके अलावा घुसपैठ और मवेशी तस्करी पर सख्ती, कानून व्यवस्था मजबूत करने और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की बात कही गई है। भाजपा ने राज्य कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग को लागू करने का भी आश्वासन दिया है।

इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नए संस्थान जैसे IIT, IIM और AIIMS स्थापित करने का वादा किया गया है। पार्टी का दावा है कि यह घोषणापत्र युवाओं और महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा और राज्य के विकास को गति देगा।

About The Author

See also  अयोध्या के आसमान में 2100 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्ध, पुराने सरयू पुल पर होगा 600 फीट ऊंचा फायर शो

Thanks for your Feedback!

You may have missed