सेल्फ कन्फीडेंस,डेडीकेशन एवं हार्ड वर्क ही सफलता की कूंजी- अंगत तिवारी, आईडीटीआर में प्रोजेक्ट उत्कर्ष की लांचिंग



Saraikela : सेल्फ कन्फीडेंस, डेडीकेशन एवं हार्ड वर्क ही सफलता की कुंजी है. उक्त बातें आईडीटीआर जमशेदपुर, टीसीई एवं सीजीएसएससी के संयुक्त तत्वावधान में आईडीटीआर जमशेदपुर के सभागार में आयोजित उत्कर्ष कार्यक्रम के लांचिंग के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अरका जैन के प्रो वाईसचांसलर डा. अंगद तिवारी ने कही. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी में शाॅटकट की कोई जगह नहीं है. आप जितना मिहनत करेंगे आप में उतना हूनर आएगी. उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि आप अपने जीवन में गोल सेट करें. जरूरी नहीं है कि आप पहली बार में सफल हो जाएं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आप का सेल्फ कन्फीडेंस,डेडीकेशन एवं हार्ड वर्क आपको सफल बनाएगी. इस अवसर पर उपस्थित टीसीई के एजीएम मुकेश सिंह देव ने बताया कि टीसीई सीएसआर के तहत विभिन्न कार्यक्रम के जरिए इंडस्ट्री में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल,सिविल,पाईपिंग आदि के क्षेत्र में स्कील की कमी को पूरा करने प्रयास करती है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार के माध्यम से एक ओर जहां उद्योगोें में स्कील मैनपावर की कमी को पूरा किया जाता है वहीं दूसरी ओर यूथ को विभिन्न सेक्टर में जाॅब भी मुहैया कराया जाता है. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित टीसीई के एवीपी मानस डे ने कहा कि कंपनी केवस पैसा कमाने के लिए काम नहीं करती बल्कि राष्ट्र के विकास में अपना योगदान भी करती है. इस अवसर पर उपस्थित अरका जैन के डीन अश्विनी कुमार ने भी छात्र-छा़त्राओं को संबोधति किया. आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी. एचओडी राम बाबू वर्मा ने टेनिंग के बारे में बताया. मंच का संचालन अनंत कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन अंजन कुंडु ने किया. इसके पूर्व पौधा देकर अतिथयों को स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में एस गुहा,डा. विष्णु कांत, मिसेज प्रियंका, दशरथ महतो, उमेश रजक की भूमिका सराहनीय रही. कार्यक्रम में आईडीटीआर के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं.




