प्रिया शांडिल का दूसरी बार झारखंड सीनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ चयन, 26 मार्च से होने वाले हीरो सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में लेंगी भाग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : गुवा कारोकुंज की रहने वाली प्रिया शांडिल का दूसरी बार झारखंड सीनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन हुआ है. 26 मार्च से छत्तीसगढ़ के भिलाई में होने वाले हीरो सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रिय भाग लेंगी. वैसे इस चैंपियनशिप के लिए बुधवार को झारखंड टीम घोषणा कर दी गई है. टीम की घोषणा झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

टीम में यह खिलाड़ी है शामिल

इस टीम में अंजलि मुंडा, जोशना बारा, संध्या टोप्पो (गोलकीपर), सीमा किस्पोट्टा, प्रतीक्षा लकड़ा, प्रिया शांडिल, बिराश मुनि धनवार, नील कुसुम लकड़ा,चमेनी कुमारी, अंजली गाड़ी (डिफेंडर), डॉली कुमारी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी मार्डी, सलिना कुमारी, संगीता कुमारी (मिडफील्डर), आशा कुमारी, सुष्मिता कुमारी, ममता कुमारी, कुसमा किस्पोट्टा, अल्पना कुजूर, ललिता कुमारी, रोशनी तिग्गा (फॉरवर्ड) को शामिल किया गया है. टीम की मैनेजर रिंकी सोरेन, हेड कोच गोविंद साहा, सहायक कोच सुभाष लोध व फिजियो आनंदिता बॉस होंगे. झारखंड महिला फुटबॉल टीम गुरुवार शाम को टाटानगर से भिलाई के लिए रवाना होगी.

Thanks for your Feedback!

You may have missed