घाघीडीह जेल में हत्या के आरोप में बंद कैदी ने की आत्महत्या

0
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के सेंट्रल जेल घाघीडीह में हत्या के आरोप में एक साल से बंद विश्वनाथ सोरेन (42) ने आज सुबह दो तल्ला सीढ़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद उसके शव को एमजीएम अस्पताल लाया गया था. यहां पर जांच के बाद मृत घोषित किए जाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भिलाई पहाड़ी का था विश्वनाथ

आत्महत्या करनेवाला कैदी विश्वनाथ सोरेन एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी का रहनेवाला था. वह जेल प्रशासन से कह रहा था कि उसे परिवार के सदस्यों से बात कराई जाए. बात नहीं कराने पर उसने ऐसा कदम उठाया है. इधर घटना के बाद भिलाई पहाड़ी में रहनेवाले परिवार के लोगों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

About The Author

See also  शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का भव्य आयोजन, बच्चों ने उठाया खेल और व्यंजनों का आनंद

Thanks for your Feedback!

You may have missed