शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने विद्यालयों की भूमि, भवन पर अवैध कब्जा रोकने का आदेश जिले में प्रभावी नहीं

Advertisements

गम्हरिया :- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने राज्य के सभी उपायुक्त को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों की भूमि एवं भवन की स्वामित्व सरकार के आदेश के बगैर किसी संस्था या व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं करने का आदेश दिया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के संज्ञान में कतिपय ऐसे मामले आए हैं जिनमें अधिग्रहित विद्यालयों की भूमि, भवन पर मालिकाना हक दिखाकर उनपर अवैध कब्जा करने एवं खरीद-बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे गंभीर मामले पर ससमय कार्रवाई नहीं होने से भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। कहा- विद्यालयों को अतिक्रमण मुक्त सुनिश्चित किया जाए। लेकिन सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में उक्त आदेश का प्रभाव नहीं दिख रहा है। यहां छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल के सामने की जमीन पर मालिकाना हक दिखाते हुए आजसू नेता संजय तुलस्यान ने कब्जा कर लिया है। इससे बच्चों का पठन-पाठन एवं खेलकूद बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने के बावजूद भूमाफिया द्वारा जाहेर थान और सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा लिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  चक्रवाती तूफान से रेल परिचालन प्रभावित, झारखंड की 14 समेत 20 ट्रेनें रद्द

You may have missed