राष्ट्रपति मुर्मू का ऐतिहासिक दौरा, 3 यूरोपीय देशों से रिश्ते मजबूत करने की तैयारी

Advertisements

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की ऐतिहासिक यूरोप यात्रा पर रवाना हुई हैं। इस दौरे के तहत वह मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया जाएंगी। यह यात्रा 19 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगी, जिसका उद्देश्य इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राष्ट्रपति की इस यात्रा में व्यापार, तकनीक, आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा पूर्वी यूरोप के देशों के साथ भारत की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस यात्रा को कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से मोल्दोवा और नॉर्थ मैसेडोनिया की पहली यात्रा होगी, जबकि रोमानिया की यात्रा तीन दशक से अधिक समय बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली यात्रा है।

About The Author

See also  तीन शहरों में Grain ATM शुरू करने की तैयारी, मशीन से मिलेगा राशन का अनाज

You may have missed