महादेव बेटिंग ऐप केस में शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, जांच में बढ़ी हलचल



रायपुर : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। जांच एजेंसी इस मामले में कथित अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है.


ED के अधिकारियों के अनुसार, जांच में कई लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। एजेंसी का आरोप है कि महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में बड़े स्तर पर अवैध गतिविधियां और पैसों के लेनदेन की जांच चल रही है। शेफाली बग्गा से पूछताछ भी इसी जांच का हिस्सा है।महादेव ऑनलाइन बुक मामले में ED पहले से ही कई आरोपियों और संदिग्ध लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी मामले से जुड़े नेटवर्क, प्रमोशन और कथित मनी ट्रेल की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


