अखंड तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज, शहीद सम्मान मार्च को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : 22 मार्च को प्रस्तावित ‘अखंड तिरंगा यात्रा-सह-शहीद सम्मान मार्च’ को लेकर शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजनकर्ता संस्था ‘नमन’ की ओर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित कर लोगों को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आयोजकों ने सिख समाज के केंद्रीय, साकची और टुइलाडुंगरी कलगीधर गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के सदस्यों, टिनप्लेट समेत आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क किया। इसके अलावा टेल्को, भालुबासा जंबू अखाड़ा, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बारीडीह बस्ती और गोविंदपुर जैसे इलाकों में भी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित किया गया। ‘नमन’ कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, इंटक नेता विजय खान, युवा समूहों और खिलाड़ियों के साथ यात्रा के रूट और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण आयोजन बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही यह कार्यक्रम सफल होगा। बैठक में शामिल लोगों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होने का भरोसा जताया और देशभक्ति की भावना के साथ इसे भव्य बनाने का संकल्प लिया।

Thanks for your Feedback!

You may have missed