राधा अष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन के लिए जिम्मेदारियां तय

Advertisements

आदित्यपुर : राधा अष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के आवास स्थित आई-टाइप पार्क, दुर्गा पूजा मैदान के समीप आयोजित की गई। इसमें आगामी राधा अष्टमी महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पूजा-अर्चना की विधि, भव्य सजावट, श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की रूपरेखा भी तैयार की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्य संरक्षक अमित सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राधा रानी की कृपा, आपसी सहयोग और सेवा भाव से इस महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भगतू महतो, चंद्रावती महतो, उमेश प्रामाणिक, प्रकाश मेहता, दैतारी मुखी, बाबूलाल दास, परशुराम गोप, अजय महतो (भंडारी), भजो हरि, फणी सरकार, सुकुमार समर्थ, सनातन प्रामाणिक, सविता महतो, निलपद्मा विश्वास, पशुराम गोप, बिंदेश्वर साहू, छीरो देवी, रुक्मिणी गोप और जितेन पोलरी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

About The Author

You may have missed