रात में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, SP ने उतारी ‘रक्षक राइडर’ टीम

0
Advertisements

बोकारो : जिले में रात के समय अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी नाथू सिंह मीणा ने ‘रक्षक राइडर’ टीम को सड़क पर उतारा है। बाइक से गश्त करने वाली यह विशेष टीम संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी करेगी। पुलिस का कहना है कि इससे चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रक्षक राइडर टीम को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है ताकि रात के समय तुरंत कार्रवाई की जा सके। टीम बाइक के जरिए उन गलियों और इलाकों तक पहुंचेगी जहां बड़े वाहन आसानी से नहीं जा पाते। एसपी ने आम लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

About The Author

See also  एसआईआर में अनमैप्ड और विसंगति वाले वोटरों की सुनवाई जारी, 12 अक्टूबर तक बांटे गए नोटिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed