प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स, करीब 10 हजार लोग आएंगे दायरे में

Advertisements

धनबाद : प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को अब प्रॉपर्टी टैक्स देना अनिवार्य होगा। अब तक पीएम आवास में रहने वाले कुछ लोग ही होल्डिंग टैक्स दे रहे थे। ऑडिट विभाग की आपत्ति के बाद नगर विकास विभाग ने धनबाद नगर निगम को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। धनबाद में प्रधानमंत्री आवासों को टैक्स के दायरे में लाने के बाद लगभग दस हजार लोग इससे प्रभावित होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धनबाद में दस हजार प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी मिली है, जिनमें से चार हजार आवास बनकर तैयार हैं। कुछ आवास निर्माणाधीन हैं, जबकि कुछ अभी मंजूरी तक ही सीमित हैं। प्रधानमंत्री आवास और निर्माणाधीन आवास को टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। वर्तमान में बाबूडीह के 320 मल्टीस्टोरी प्रधानमंत्री आवास से ही प्रॉपर्टी टैक्स लिया जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों से एग्रीमेंट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भी लिया जा रहा है।

नगर विकास विभाग ने बाकी प्रधानमंत्री आवासों का डाटाबेस तैयार करने के लिए धनबाद नगर निगम से जानकारी मांगी है। इन आवासों को होल्डिंग नंबर आवंटित कर प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में लाया जाएगा और संबंधित लोगों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। नगर विकास विभाग के नगरीय निदेशालय के सहायक निदेशक ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्धारित फॉर्मेट में प्रधानमंत्री आवासों की जानकारी मांगी है।

About The Author

You may have missed