बीमार रेलकर्मियों का हौसला बढ़ाएगा एसोसिएशन, हर महीने अस्पताल में करेगा मुलाकात

Advertisements

जमशेदपुर : रेलवे इम्प्लाई वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य अब हर महीने के पहले गुरुवार को खासमहल स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती बीमार रेलकर्मियों से मुलाकात करेंगे। सदस्य मरीजों का हालचाल जानने के साथ उनका हौसला बढ़ाएंगे और उन्हें फल व पौष्टिक आहार भी देंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने गुरुवार को कैरिज कॉलोनी में आयोजित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सदस्य हर महीने के पहले गुरुवार को सुबह नौ से 11 बजे तक अस्पताल में मरीजों से मिलेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मनोज मिश्रा ने कहा कि बीमारी के दौरान दवा और इलाज के साथ मरीजों को अपनापन और सामाजिक सहयोग भी जरूरी है। सहकर्मियों की मौजूदगी से मरीजों को भावनात्मक संबल मिलेगा और उन्हें अकेलेपन का अहसास नहीं होगा।

स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर में रेलकर्मियों और आम लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन की नि:शुल्क जांच की गयी। इस दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान और रोज 35 मिनट पैदल चलने के लिए जागरूक किया गया।

About The Author

See also  सुंदरनगर के पास बनेगा नया रेलवे स्टेशन, नौ प्लेटफॉर्म और वंदे भारत हब की भी योजना

You may have missed