सरायकेला व खरसावां विधानसभा के बूथों के लिए मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टी रवाना

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: जिले के सरायकेला व खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को बूथों की ओर रवाना हुए। सिंहभूम संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला विधानसभा एवं खूंटी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत खरसावां विधानसभा में 13 मई सोमवार को मतदान होना है। मतदान कराने के लिए रविवार को सरायकेला विधानसभा के 431 बूथों के लिए मतदान कर्मी काशी साहू कॉलेज व खरसावां विधानसभा के 282 बूथों के लिए मतदान कर्मी समुदायिक भवन परिसर से मतदान सामग्री लेकर बूथों की ओर रवाना हुए। इस दौरान महिला पोलिंग पार्टी भी मतदान सामग्री लेकर बूथों की ओर रवाना हुए। महिला मतदान कर्मियों में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। फोर्स के साथ मतदान कार्मिकों को रवाना किया गया। इससे पूर्व डीसी एसपी ने पोलिंग पार्टी को ब्रीफ कर उनका हौंसला बढ़ाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  फरार वारंटियों की तलाश में गांव-गांव पहुंची पुलिस, लोगों को किया जागरूक

Thanks for your Feedback!

You may have missed