गांवों पर टैक्स को लेकर सियासी बवाल, सम्राट चौधरी ने कहा- गरीबों से नहीं लिया जाएगा कर

Advertisements

पटना :बिहार में गांवों में टैक्स लगाने के मुद्दे पर विधानसभा के मानसून सत्र में जमकर चर्चा हुई। आरजेडी एमएलसी के सवाल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि गरीब लोगों पर टैक्स का बोझ नहीं डाला जाएगा। सरकार का उद्देश्य पंचायतों को मजबूत बनाना है, न कि गरीबों से कर वसूलना।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सम्राट चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत पंचायतों को कुछ सेवाओं और संपत्तियों पर कर व शुल्क लगाने का अधिकार दिया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीब परिवारों को इससे परेशान नहीं किया जाएगा।

गांवों में टैक्स व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है और इसे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ बता रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि इससे पंचायतों की आय बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी।

About The Author

See also  पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन, अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे अनंत सिंह

You may have missed