दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, गोलमुरी में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल

जमशेदपुर : आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस केन्द्र, गोलमुरी में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल आयोजित की गयी। यह अभ्यास वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर किया गया।


मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई और किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने से संबंधित अभ्यास भी कराया गया।इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उत्पन्न होने वाली विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तैयार करना और शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी प्रतिक्रिया क्षमता का अभ्यास कराना था।


