पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने वाले थाना प्रभारी आलोक दुबे पर गिरी गाज , हुई छुट्टी , राजन कुमार आदित्यपुर और राजेंद्र प्रसाद महतो बने कांड्रा थाना प्रभारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला:-सरायकेला जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने कांड्रा के प्रभारी राजन कुमार को आदित्यपुर थाना का नया प्रभारी बनाकर पदस्थापित कर दिया. देर शाम राजन कुमार ने आदित्यपुर थाना पहुंच कर प्रभार ग्रहण कर लिया है. वहीं कांड्रा थाना का प्रभार राजेन्द्र प्रसाद महतो को सौंपा गया है.पिछले कुछ महीनो में आदित्यपुर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के साथ जिस तरह नशा का कारोबार बढ़ाथा साथ ही पत्रकारों से उलझने के बाद थाना गेट को बंद करने की घटनाओं ने आलोक कुमार दुबे को मुश्किल में डाल दिया था. कयास लगाया जा रहा था कि अब उनकी विदाई तय है. अंततः एसपी ने उन्हें प्रशिक्षण के लिये भेजकर यहां नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी. वहीं करीब दो साल से कोर्ट के प्रभार में रहे पूर्व आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो को भी कांड्रा थाना का प्रभार मिल गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आतंकवाद और नक्सल मोर्चे पर झारखंड के IPS अफसरों का दम, 26 अधिकारी संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed