कोआथ में हुई मारपीट व उपद्रव में पुलिस ने दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- नगर पंचायत कोआथ में मंगलवार को हुई मारपीट व उपद्रव में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं घटना स्थल से जांच में गोली का दो खोखा बरामद किया गया है। जिससे पुलिस को हमले में और मजबूत साक्ष्य हो गया है। वहीं नगर पंचायत कोआथ में एक घंटे तक सैकड़ों लोगों द्वारा किया जा रहा उपद्रव का वीडियो से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि विगत मंगलवार को नगर पंचायत कोआथ में नबाबगंज के लोगों द्वारा बाइक के टक्कर के विवाद में एक घंटे तक उपद्रव का नंगा नाच किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी ईट पत्थर से हमला किया गया है। जिसमें सिपाही संजय शर्मा व बिनोद कुमार जख्मी हो गए हैं। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा फायरिंग भी किया गया है। जिसमें दो 38 एमएम का खोखा बरामद किया गया है। उपद्रवियों का नंगा नाच को देख व मामले में शांति व्यवस्था कायम करने गई पुलिस पर हमले के बाद पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने की जरूरत पड़ गई। तब जाकर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। जिसमें चार लोगों की गिरफ्तारी भी किया गया है। वहीं पीड़ित प्रदीप कुमार सिंह के आवेदन पर एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जबकि दुसरा प्राथमिकी पुलिस द्वारा कार्य में बांधा डालने, पुलिस पर हमला करने सहित कई अन्य धाराओं के अंतर्गत किया गया है। जिसमें दोनों प्राथमिकी में 15 नामजद और 150 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। वहीं पुलिस को प्राप्त वीडियो से अज्ञात हमलावरों की पहचान किया जा रहा है। घटना स्थल पर भयमुक्त वातावरण करने को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विदित हो कि नगर पंचायत कोआथ में पुलिस पिकेट नहीं होने के कारण असमाजिक तत्वों का सुरक्षित स्थान बन गया है। जहां व्यवसायियों से लेवी वसूली, रंगदारी वसूलने जैसे वारदात होते रहते हैं। तीन साल पूर्व जिला पार्षद सदस्या के पति के दुकान पर रंगदारी मांगने आए चार अपराधियों को व्यवसाईओं द्वारा मार पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया था। और पुर्व से सूचना के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंच पाई थी। अभी भी पुलिस द्वारा सतर्कता नहीं बरती गई तो बड़ी घटनाएं हो सकती है।

