पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल, एसआई भी जख्मी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : झारखंड के धनबाद में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने से इलाके में हड़कंप मच गया. सरायढेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मार्ग के पास पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह का एक शूटर रंगदारी वसूलने के लिए आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की, लेकिन पुलिस के करीब पहुंचते ही अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अपराधियों की गोलीबारी के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान हुई क्रॉस फायरिंग में प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. इस मुठभेड़ में पुलिस के सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और फरार अपराधी की तलाश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

About The Author

See also  झारखंड में 24 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, 11 आधुनिक हथियार और 1562 कारतूस भी सौंपेंगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed