ऋषिकेश AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में चारों तरफ लेटे मरीजों के बीच में घुसा दी पुलिस जीप, सिक्योरिटी गार्ड हटाते रहे स्ट्रेचर…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- ऋषिकेश AIIMS के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. यहां वार्ड चारों तरफ लेटे मरीजों के बीच पुलिस ने जीप घुसा दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की जीप को देख मरीज हैरान रह गए. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड सीटी बजाकर स्ट्रेचर हटाते रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ऋषिकेश AIIMS का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कार लेकर मरीजों के बीच इमरजेंसी वार्ड में घुस गई. दरअसल, यहां महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के बाद हंगामा हो गया. शिकायत मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कार लेकर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हो गई. अस्पताल के वार्ड में मरीजों के बीच पुलिस की कार ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, 19 मई की शाम एम्स ऋषिकेश के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी चल रही थी. उसी दौरान सर्जरी विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के साथ नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने छेड़छाड़ कर दी थी.

इस मामले को लेकर विरोध करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. एम्स के डॉक्टरों ने डीन कार्यालय का घेराव भी किया. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की हैं।

पुलिस आरोपी को अरेस्ट करने अस्पताल पहुंची. इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को अरेस्ट किया. हालात को देखते हुए पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड के भीतर लेटे मरीजों के बीच जीप घुसा दी. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड सीटी बजाकर मरीजों के स्ट्रेचर हटाते रहे. वार्ड में पुलिस की जीप देख मरीज भी हैरान रह गए.

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी घटना को लेकर एम्स प्रशासन से मुलाकात की थी और मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 21 मई को कोतवाली ऋषिकेश में पीड़ित डॉक्टर ने लिखित तहरीर देकर कहा कि 19 मई को ट्रॉमा ओटी कॉम्प्लेक्स एम्स में नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया और धमकी दी. तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed