परसुडीह में शिक्षिका के घर चोरी करने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के जेवरात खरीदने वाला सोनार समेत छह गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा निवासी मैत्री बनर्जी के घर पर 3.5 लाख की चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली है. आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने इस मामले में सोपोडेरा निवासी सावन कर्मकार और चोरी के जेवर खरीदने वाला सोनार शशि वर्मा शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एलसीडी टीवी समेत अन्य सामान और गहने बरामद कर लिए है. गहनों को शशि ने गला दिया था. इस मामले में एक आरोपी अब तक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि मैत्री बनर्जी अपने परिवार के संग शहर से बाहर गई हुई है. चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने दी थी जिसके बाद मैत्री के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिग भी है जिन्हे बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि दो को जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कोयला चुनने के दौरान भू-धंसान, मलबे में दबे 3 लोग; 2 की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed