सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर अड्डेबाज़ी करने वालो के ख़िलाफ़ चला पुलिस का डंडा, आर्थिक दंड लगाकर छोड़ा

0
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर अड्डेबाज़ी करने वालो के ख़िलाफ़ गुरुवार की शाम आदित्यपुर पुलिस एक्शन में दिखी. पुलिसिया डंडा चलाते हुए कुल 14 लोगों को नशे की हालत में सार्वजनिक स्थल पर नशा करते पकड़ा गया. सभी को आदित्यपुर थाना लाया गया, जहां सभी को आर्थिक दंड लगाते हुए पीआर बांड भरवाकर परिजनों को सौंपा गया है. बता दें कि आदित्यपुर के कई जगहों पर सरे शाम मनचले युवक झुंड में शराब खरीद कर सड़क किनारे सर्विस लेन को ही मयखाना बना लेते हैं. उनके इस कुकृत्य से आम लोगों को, युवतियों और महिलाओं को आनेजाने, बाहर निकलने तक मे भो परेशानी होती है. चूंकि ये पियक्कड़ युवक नशे की अवस्था में भद्दी भद्दी कॉमेंट भी करते हैं. आदित्यपुर थाना प्रभारी ने आज इनके विरुद्ध सघन अभियान चलाया और 14 युवकों को पकड़ा, जबकि कई युवक भागने में सफल रहे. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब ऐसे पियक्कड़ युवकों को बख्शा नहीं जाएगा. यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  NH-122B का निर्माण अंतिम चरण में, समस्तीपुर में करीब 99 प्रतिशत काम पूरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed