पिकअप वैन में लदे आठ मवेशियों को पुलिस ने पकड़ा, गौ रक्षों के साथ मिलकर की कार्रवाई

0
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर के आरआईटी मोड़ के निकट से गौ रक्षा समिति के सदस्यों की ओर से आज सुबह 4 बजे मवेशी लदे वाहन को पकड़ा गया. वाहन में कुल 8 मवेशी लदे हुए थे. इस बीच वाहन चालक फरार होने में सफल रहा. इसके बाद घटना की जानकारी गौ रक्षा समिति की ओर से आदित्यपुर पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशी को अपने कब्जे में कर लिया. बताया जा रहा है कि मवेशी को राजनगर गजिया से होते हुए जमशेदपुर की तरफ जाने के लिए निकला हुआ था. इस बीच ही मवेशियों के साथ वाहन को पकड़ लिया गया. मामले में आदित्यपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  स्कूल छोड़ने के बहाने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed