छिनतई मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार साथ में सोने की चेन भी की बरामद

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- सिदगोड़ा पुलिस द्वारा बीते दिनों थाना क्षेत्र में हुई छिनतई का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने छिनतई किए हुए सोने की चेन के साथ सोनार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी में कदमा शास्त्री नगर निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा शामिल है. पुलिस ने राजेंद्र के पास से सोने की चेन भी बरामद कर ली है. दरअसल, 22 जुलाई को जेपीएस स्कूल के पास संध्या देवी के गले से सोने की चेन की छिनतई हुई थी. इस मामले में अनुसंधान करते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की. पुलिस ने छिनतई करने वाले की पहतान कदमा निवासी विकास प्रसाद साह के रूप में की. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही रही थी कि 2 अगस्त को विकास गोलमुरी थाना क्षेत्र में छिनतई का प्रयास करने के दौरान पकड़ा गया. इसके बाद सिदगोड़ा पुलिस ने विकास को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में विकास ने पुलिस को बताया कि उसने 30 हजार रुपये में चेन को राजेंद्र वर्मा को बेच दिया है. पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed