जमशेदपुर सहित पूर्वी सिंहभूम में PNG-CNG की कीमतों में कटौती, गैसें हुईं सस्ती

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: GAIL (India) Limited ने पूर्वी सिंहभूम जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दामों में कटौती की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत 1 जनवरी 2026 से दोनों गैसों की कीमतों में 1 रुपये की कमी की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घरेलू उपयोग की पीएनजी की कीमत अब 47.30 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) होगी। इससे पहले यह दाम 48.30 रुपये प्रति एससीएम था। इसी तरह सीएनजी की कीमत को भी 90.58 रुपये प्रति किलोग्राम से घटाकर 89.58 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है।

गेल के महाप्रबंधक और जीए इन-चार्ज गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि कदमा, सोनारी, रामनगर और टाटा स्टील कॉलोनियों सहित आसपास के क्षेत्रों में लगभग 180 अपार्टमेंट्स को पीएनजी की आपूर्ति दी जा रही है। वहीं लगभग 14 सीएनजी स्टेशन से प्रतिदिन 15,000 किलोग्राम से अधिक गैस आपूर्ति होती है और 8,000 से अधिक सीएनजी चालित वाहनों को सेवा मिलती है।

गेल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पर्यावरण-अनुकूल, सुरक्षित और सुविधाजनक पोस्टपेड पीएनजी का घरेलू उपयोग अपनाएं। पीएनजी कनेक्शन या घरेलू/वाणिज्यिक उपयोग संबंधी जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी की मार्केटिंग टीम से संपर्क कर सकते हैं।

इन दामों में कटौती से स्थानीय लोगों को घरेलू गैस और सीएनजी वाहन ईंधन पर आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। इससे रोजमर्रा की ऊर्जा लागत कम होने के साथ-साथ स्वच्छ ईंधन के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed