सोनारी विवाद में चटनी डॉन गिरफ्तार, पति से कहासुनी पर पकड़ी गई

0
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती इलाके में देर रात पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही अपराधी ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार रात लगभग 11 बजे तब हुई, जब पति‑पत्नी के बीच घरेलू विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दो माह पहले जिला प्रशासन ने चटनी डॉन को तड़ीपार घोषित किया था, लेकिन वह अपने पति पवन यादव के साथ चोरी‑छिपे इसी इलाके में रह रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ने पर आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। टीम जब घर पहुंची तो चटनी डॉन भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेकर सोनारी थाना लाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है। पुलिस तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने और उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। चटनी डॉन की मां ने कहा कि पवन यादव पिछले चार साल से उसकी बेटी के साथ घर बसा रहा है और उनका एक बच्चा भी है। दोनों के बीच नजदीकी रिश्तों के बावजूद कई बार झगड़े होते रहे हैं, जिसमें मंगलवार रात का विवाद भी शामिल है।

About The Author

See also  जनसहयोग से जर्जर पुलिया की मरम्मत, स्थानीय लोगों को मिली राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed