पटमदा में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल निर्माण की नींव रखी गई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटमदा: पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत रानी झरना क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल निर्माण कार्य की नींव रखी गई। इस पुल के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू और जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में नाले में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी होती थी और अस्थायी लकड़ी के पुल से आवाजाही करनी पड़ती थी।

इस पुल के बन जाने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। बच्चों के स्कूल जाने, मरीजों के इलाज और रोजमर्रा के कामों में समय की भी बचत होगी।

इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये बताई गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए अहम बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण से उनका जीवन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

About The Author

See also  2 करोड़ की जमीन में धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व JSCA अध्यक्ष के बेटे ने दर्ज कराया केस

Thanks for your Feedback!

You may have missed