कोल्हान में PM मोदी का दौरा: बीजेपी को मिलेगा लाभ या सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट?…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड:–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के जमशेदपुर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरे को भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देख रही है। पार्टी का दावा है कि कोल्हान की 14 सीटों पर इस दौरे से उन्हें मजबूती मिलेगी, जिससे झारखंड में 60 से 65 सीटें हासिल करने का लक्ष्य है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

चुनावी बिगुल या इवेंट मैनेजमेंट?

भाजपा का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा चुनावी बिगुल फूंकने का काम करेगा और कोल्हान की 14 सीटों पर पार्टी की स्थिति को मजबूत करेगा। इस दौरे के जरिए पीएम मोदी कोल्हान के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं, जो भाजपा के अनुसार, पार्टी को चुनावों में बढ़त दिलाएगी।

हालांकि, विपक्षी गठबंधन इसे सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का हिस्सा मान रहा है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) दोनों ने इस दौरे को फ्लॉप करार देते हुए दावा किया है कि इससे आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को कोई खास लाभ नहीं मिलेगा। JMM का कहना है कि चाहे पीएम दौरा करें या किसी को लॉन्च करें, भाजपा को झारखंड में हार का सामना करना पड़ेगा।

कोल्हान क्षेत्र में 14 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 9 अनुसूचित जनजाति (ST) और 1 अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं, जबकि 4 सीटें सामान्य हैं। फिलहाल, इनमें से 12 सीटों पर झामुमो का कब्जा है, 1 सीट कांग्रेस के पास है और 1 सीट निर्दलीय विधायक के पास है। शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस के बन्ना गुप्ता और निर्दलीय सरयू राय प्रमुख रूप से सक्रिय हैं।

See also  औद्योगिक क्षेत्र की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में सिलेंडर ब्लास्ट, सात मजदूर झुलसे; एक की मौत

विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा भाजपा को कोल्हान में विधानसभा चुनावों में ज्यादा फायदा नहीं दिला पाएगा। वर्तमान राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए, झामुमो और कांग्रेस का प्रभाव क्षेत्र में मजबूत है। विपक्ष का तर्क है कि यह दौरा केवल विकास परियोजनाओं का इवेंट मैनेजमेंट है और चुनावों में भाजपा को इससे कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed