प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई,

0
Advertisements

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई दी है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में ममता बनर्जी से क्या कहा है।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।’राजनीतिक गलियारे में ‘दीदी’ के नाम से मशहूर ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। बंगाल की राजधानी कलकत्ता (कोलकाता) में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी ममता ने 15 साल की उम्र में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। उन दिनों ममता ने हायर सेकेंड्री की परीक्षा पास की थी। कम उम्र में राजनीति में आने का श्रेय उनके पिता को दिया जा सकता है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। ममता जब 17 साल की हुईं तो उनके पिता प्रोमिलेश्वर बनर्जी का निधन हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed