निशा भगत आत्महत्या मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SIT कर रही जांच

Advertisements

रांची : आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि, उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में है। निशा भगत के पिता हांदु भगत की ओर से दिए गए आवेदन के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि निशा भगत की मौत से जुड़े घटनाक्रम में किन लोगों की क्या भूमिका रही और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी (मुख्यालय-1) अमर कुमार पांडे को सौंपा गया है, जो एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं। निशा भगत के पिता हुंडू भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। एसआईटी शिकायत में लगाए गए आरोपों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

You may have missed