मराठी’ बुलवाने के लिए चढ़े जा रहे थे लोग,

0
Advertisements
Advertisements

महाराष्ट्र: भाषा हमेशा ही इंसान को इंसान से जोड़ने का काम करती है। लेकिन भारत में कुछ राज्य और वहां मौजूद कुछ लोग ऐसे है, जो हमेशा ही लोगों भाषा के नाम पर तोड़ने की कोशिश करते हैं। अनेकता में एकता (Unity in Diversity) सदैव ही भारत की आत्मा रहा है। लेकिन कुछ लोग भाषा के सम्मान और अपमान के नाम पर आए दिन समाज में टकराव की स्थिति पैदा करते रहते हैं।इंटरनेट पर वायरल वीडियो महाराष्ट्र का है, जहां पर कुछ लोग एक शख्स पर ‘मराठी’ बोलने का दबाव डालते नजर आ रहे हैं। अकेले शख्स पर कुछ चुनिंदा लोगों का गुट इस कदर ‘मराठी’ बोलने का दबाव डालता है कि वह बंदा बुरी तरह भड़क जाता है और पलटकर उन्हें भी बेहद तीखे जवाब देना शुरू कर देता है।‘ये महाराष्ट्र है… ’ कि आवाज के साथ वीडियो की शुरुआत होती है, जिसमें महंगी गाड़ी में बैठे बंदे को कुछ लोग मराठी बोलने के लिए फोर्स करते नजर आते हैं। वह बंदा जब भड़ककर उनसे हिंदी में बात करने को कहता है, तो वह उस पर और भी दबाव डालने लगते हैं। बात यहां तक पहुंच जाती है कि बंदा बोलता है कि ‘मैं गुजराती हूं, नहीं बोलूंगा मराठी, क्या कर लेगा तू?’इस पर मराठी बोलने का दबाव डाल रहा बंदा कहता है कि ‘हेकड़ी दिखा रहा है’, तो गाड़ी में बैठा शख्स चिल्लाकर उसे ‘चल’ कहता है और बोलता है कि ‘तू अभी जानता नहीं है मुझे।’ फिर लोगों का पूरा ग्रुप बंदे पर बेतहाशा दबाव बनाता है, जिसके बाद बंदा झुक जाता है और कार से उतरकर ‘मराठी न बोलने को लेकर सॉरी बोलता है।’इसी के साथ करीब 52 सेकंड की यह फुटेज खत्म हो जाती है। लेकिन अब इसे लेकर कमेंट सेक्शन में विवाद छिड़ गया है। X पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा- पुणे में मराठी में बात न करने पर एक गुजराती लड़के और स्थानीय लोगों के बीच कलेश। इस वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!