जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री का लोगों ने किया भव्य स्वागत

Advertisements
Advertisements

दावथ / रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व पुर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला का भव्य स्वागत किया गया। वे पटना से बक्सर जा रहें थे। मलियाबाग के मुखिया मार्केट के सभा भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि जदयू एक विचार धारा की पार्टी है। सभी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंच कर पार्टी के नीति और वर्तमान सरकार के किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। कार्यकर्ता ही किसी पार्टी के रीढ़ होते हैं। सरकार के किए जा जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में आमजनों की सहयोग की जरूरत है। सरकार जनकल्याण हेतु बहुत सी योजनाएं चला रही है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व पुर्व मंत्री संतोष कुमार निराला को समाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया पति उमेश कुमार सिंह कुशवाहा ने अंग वस्त्र व फुलमाला से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जदयू नेता मनू कुमार, सभाचंद चौधरी, संतोष सिंह कुशवाहा, अरविंद कुमार, डा जितेंद्र नाथ मौर्य, उपमुखिया सुभम कुमार, संत कुमार सिंह, अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, मिथलेश सिंह, शिवशंकर पासवान, हरेंद्र सिंह, नरसिंह सिंह, भगवान सिंह, चंदन कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे। फोटो

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  एनएच-120 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत

You may have missed