उधमी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई

Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास) :- करगहर विधानसभा के कोचस प्रखंड के रहने वाले प्रियरंजन कुमार शर्मा को जनता दल यूनाइटेड के सामाजिक एवं उधमी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगो ने बधाइयां दी। और प्रखंड के सभी ग्रामीण जनता ने प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है वही उनको फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया। प्रखंड अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार शर्मा ने कहा कि हमें पार्टी इस लायक समझा मैं पार्टी का आभारी हू। मैं निष्ठा पूर्वक अपने पार्टी को लेकर आगे बढ़ने का काम करूंगा साथ ही साथ अपने पार्टी की मजबूती के लिए दिन दूना रात चौगुना कर दूंगा। अपने प्रखंड के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री से तथा विधायक जिसे आग्रह कर फंड लाकर कार्य कर विकास करूंगा। वही उनके गांव लहेरी मे उनके घर जाकर सभी कार्यकर्ताओ ने पुष्प माला देकर बधाइयां दी। बधाई देने वाले जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह समाजसेवी शनि देव राय, पंकज शर्मा, रवि सिंह रितेश सिंह उत्तम सिंह, अजीत शर्मा, नंद जी शर्मा सहित सभी अन्य ग्रामीण ने बधाई दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नीतीश के बिना लालू प्रसाद कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, सम्राट चौधरी के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज

You may have missed