साकची में मोबाईल छीन कर भाग रहे युवक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा, पुलिस ले गई थाने

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के साकची स्थित जीवा होटल के पास संजय प्रमाणिक से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर जेल चौक के पास से पकड़ लिया. पकड़ाने के बाद युवक ने सड़क किनारे पड़े एक शराब की बोतल से संजय पर वार कर दिया और खुद को भी घायल कर दिया. इधर, सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंचा और दोनों को थाने ले गई जहां से दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. संजय सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह का रहने वाला है. वह लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता है. जानकारी देते हुए संजय ने बताया कि वह काम कर रहा था तभी एक ठेला वाले ने उससे मोबाइल छीना और फरार हो गया. घटना के बाद लोगों ने उसका पीछा किया और जेल चौक के पास से पकड़ा. तलाशी लेने के बाद उसके पास से मोबाइल नहीं बरामद किया गया. मोबाइल पर फोन करने पर वह सड़क किनारे पड़ा मिला. इतने में ही युवक ने सड़क किनारे पड़ी एक शराब की बोतल उठाई और हमला कर दिया. उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  साकची गुरुद्वारा विवाद में बड़ा फैसला, निबंधन को चुनौती देने की कोशिश नाकाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed